Himachal Pradesh: घर में लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा

Update: 2025-04-11 05:15 GMT
Himachal Pradesh: खड़ीहार इलाके में एक घर में आग लग गई। आग पर काबू पाने के दौरान एक व्यक्ति झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगी थी। घटना में 3 लाख रुपये की संपत्ति जल गई, जबकि 5 लाख रुपये की संपत्ति बचा ली गई। जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने के दौरान ढाले राम सिलेंडर की आग से झुलस गया, जिसका इलाज चल रहा है।
इस घटना में ढाई मंजिला मकान के चार कमरे और रसोई जल गई और सामान नष्ट हो गया। अग्निशमन अधिकारी प्रेम भारद्वाज ने बताया कि साथ लगती 5 लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया है। एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि घटना में घायल हुए व्यक्ति को राहत राशि जारी कर दी गई है।
Tags:    

Similar News