जनता से रिश्ता वेबडेस्क : शिमला के संजोली में नकली नोट बनाने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है। हरियाणा की हिसार पुलिस की टीम ने गुपचुप तरीके से गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान हरियाणा पुलिस ने आरोपी के कमरे से लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल फोन सहित कुछ नकली नोट भी बरामद किए हैं। इन्हें कब्जे में लेकर हिसार पुलिस की टीम अपने साथ ले गई है। आरोपी की पहचान नवनीत निवासी गांव मुंदखर सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी संजौली में किराए के कमरे में रह रहा था।

divyahimanchal


Tags: