नई दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की खुशहाली के लिए सभी लोगों से विधान सभा (Assembly) के लिए हो रहे मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।
गांधी ने ट्वीट किया "हिमाचल वोट करेगा पुरानी पेंशन योजना- ओपीएस के लिए। हिमाचल वोट करेगा रोज़गार के लिए। हिमाचल वोट करेगा 'हर घर लक्ष्मी' के लिए।"
उन्होंने लोगों का भारी संख्या में मतदान (voting) करने का आह्वान करते हुए कहा "आइए, भारी संख्या में मतदान कीजिए, और हिमाचल की प्रगति और खुशहाल भविष्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दीजिए।" गौरतलब है कि हिमचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिये आज मतदान हो रहा है।

Source : Uni India

Tags: