Himachal Pradesh: 2 किलो 105 ग्राम अवैध चरस और 39,700 रुपये नकद के साथ बुजुर्ग गिरफ्तार

Update: 2025-04-09 02:11 GMT
Himachal Pradesh: नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही एसआईयू सिरमौर टीम को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-707 पर स्थित रेनशेल्टर जामली के पास विशेष अभियान के दौरान एक 65 वर्षीय व्यक्ति को भारी मात्रा में चरस व नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेसू राम पुत्र स्वर्गीय मोही राम निवासी गांव व डाकघर नैनीधार, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर (हि.प्र.) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 105 ग्राम अवैध चरस व 39,700 रुपये नकदी बरामद की है।
एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके पर तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से उक्त मात्रा में नशीला पदार्थ व नकदी बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी बेसू राम से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह यह चरस कहां से लाया था और इसका मकसद क्या था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं उसका संबंध किसी बड़े ड्रग तस्कर गिरोह से तो नहीं है।
Tags:    

Similar News