Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई।जानकारी के अनुसार, भूकंप सुबह 03:59:52 (IST) बजे आया। इसका केंद्र जमीन की सतह से मात्र 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था भूकंप का समय उस वक्त था जब अधिकांश लोग सो रहे थे।
हालांकि तीव्रता कम होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन सीमावर्ती और पहाड़ी इलाकों में झटके महसूस होने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।