Himachal Pradesh: गग्गल पुलिस ने तरनतारन से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह तस्कर करीब 35 साल का है और गग्गल पुलिस ने बीती रात करीब एक बजे इसे पकड़ा है। तस्कर स्कूटी पर सवार होकर पठानकोट की तरफ जा रहा था। बनोई के पास पुलिस चेक पोस्ट देखकर वह घबरा गया और भागने की कोशिश की, लेकिन गग्गल पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने तस्कर के कब्जे से 53 ग्राम चिट्टा बरामद किया, जो इस क्षेत्र में अब तक चिट्टे की सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है। गग्गल थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तस्कर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद पुलिस उसका रिमांड लेकर मामले की गहनता से जांच करेगी, ताकि पता लगाया जा सके कि तस्कर का कहां-कहां कनेक्शन है और वह कहां-कहां चिट्टा सप्लाई करता था।
Tags: