Himachal Pradesh: ट्रैक्टर के नीचे दबा चालक, मौत

Update: 2025-03-31 05:02 GMT
Himachal Pradesh : तलाई में कल देर रात ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात करीब 10.45 बजे नगर पंचायत तलाई के पूर्व अध्यक्ष पृथ्वी चंद धीमान ने थाने में सूचना दी कि वार्ड नंबर-5 लोक निर्माण विभाग तलाई विश्राम गृह से सरहयाली खड्ड को जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के साथ सेप्टिक टैंक लगा हुआ था और मौके पर एक व्यक्ति ट्रैक्टर के अगले हिस्से के नीचे दबा हुआ था।
सूचना मिलते ही थाना तलाई की टीम थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची तो पाया कि एक ट्रैक्टर (नं. एच.पी. 12 ए-9319) पलटा हुआ था। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर के नीचे आए व्यक्ति की पहचान लब सिंह (54) पुत्र करतार सिंह, गांव दुगल कलां, तहसील पटना, जिला पटियाला, पंजाब है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा ट्रैक्टर चालक लव सिंह के ट्रैक्टर पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
Tags:    

Similar News