हिमाचल प्रदेश: तिरंगे के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर एक्शन की मांग

हिमाचल प्रदेश

Update: 2022-08-18 09:50 GMT
शिमला
15 अगस्त को हिमाचल पथ परिवहन निगम बैजनाथ की कर्मशाला में भारतीय मजदूर संघ के झंडे के साथ की गई छेड़छाड़ के विषय पर हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए रोष जताया है। दोषियों के खिलाफ बर्खास्तगी की मांग की है। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर व प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर ने बताया कि उन्हें हिमाचल परिवहन मजदूर संघ बैजनाथ इकाई के पदाधिकारियों के द्वारा दूरभाष के माध्यम से सूचित कर सारी जानकारी दी गई कि कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर कर्मशाला में लगे भारतीय मजदूर संघ के झंडे के साथ छेड़छाड़ कर उसे वहां से उतार दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधक बैजनाथ को इसकी लिखित शिकायत भी दे दी है और अगर क्षेत्रीय प्रबंधक बैजनाथ के द्वारा 15 दिनों के अंदर दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो संघ वरिष्ठ पदाधिकारियों, सरकार और निगम के प्रबंध निदेशक के समक्ष मांग रखेगा।
Tags:    

Similar News