हिमाचल प्रदेश: अपनी पार्टी अध्यक्षा को राष्ट्रमाता की संज्ञा देकर हंसी का पात्र बन रहे कांग्रेस नेता

Update: 2022-07-30 12:02 GMT
बिलासपुर। बिलासपुर जिला भाजपा प्रवक्ता रोशन ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोला। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। कांग्रेस के नेता बौखलाए हुए हैं। राष्ट्रपति पद को राष्ट्रपत्नी और अपनी पार्टी की अध्यक्षा को राष्ट्रमाता की संज्ञा देकर यह कांग्रेस नेता हंसी का पात्र बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बिलासपुर दौरे के दौरान जो घोषणाएं की थी, उन्हें पूरा कर सरकार ने नयनादेवी क्षेत्र की जनता को तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री की ओर से कैबिनेट में ब्रह्मपुखर के लिए थाने की स्वीकृत स्टाफ सहित दी है। इससे क्षेत्र की करीब 15 पंचायत के लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं कोठीपुरा के लिए जल शक्ति विभाग को डिवीजन स्वीकृत किया है।
Tags:    

Similar News