Himachal Pradesh: शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र से एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई राज्य खुफिया विभाग की टीम ने की, जो पुलिस स्टेशन छोटा शिमला के अंतर्गत गश्त पर थी। टीम ने पंथाघाटी के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 282 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान गुमान सिंह निवासी गांव मधोना, तहसील चौपाल के रूप में की है।
आरोपी को मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इस मामले की कड़ियों को खंगालने में जुटी हुई है और इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी यह चरस कहां से लाया था और इसे कौन सप्लाई करता था।
Tags: