Himachal Pradesh: आतंकी हमले के खिलाफ कैंडल मार्च

Update: 2025-04-24 07:01 GMT
Himachal Pradesh: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में देहरा उपमंडल के खबली दोसरका में ग्रामीणों, ट्रक यूनियन व लखदाता मेला कमेटी ने मिलकर कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के दौरान लोग काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। ट्रक यूनियन कांगड़ा के जिला प्रधान महेंद्र चौहान गुज्जर ने कहा कि निहत्थे व निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाना कायरता की निशानी है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह पाकिस्तान को इस कायराना हरकत के लिए मुंहतोड़ जवाब दे।
खबली दोसरका के पूर्व प्रधान सुभाष चंद गुज्जर ने कहा कि यह हमला निंदनीय है और पूरा देश इसके खिलाफ एकजुट है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने की अपील की। ​​ग्राम पंचायत बिहान के उप प्रधान अनिल कुमार ने भी इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि देशवासियों को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। इस विरोध मार्च में देसराज चौधरी, भिक्खम सिंह, प्रदीप शर्मा, सर्वजीत, जोगिंदर धीमान, शेर सिंह, पृथीपाल सिंह चंदेल समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह कैंडल मार्च देश की एकता और अखंडता के समर्थन में एकजुटता का प्रतीक बनकर उभरा।
Tags:    

Similar News