हिमांचल प्रदेश : पहाड़ी से टकराई बस, 11 यात्री घायल

सूझबूझ का परिचय देकर बस को बड़ी मुश्किल से नियंत्रित किया था

Update: 2022-07-14 09:55 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मंडी से धर्मपुर जा रही एचआरटीसी बस ठनकर स्थित जांगल मोड़ के पास पहाड़ी से टकरा जाने के कारण उसमें सफर कर रहे 10 से 11 लोग आंशिक रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए रिवालसर नागरिक अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।सभी घायल सरकाघाट व धर्मपुर क्षेत्र के बताए गए हैं। सडक़ में फैले कीचड़ के कारण बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। गनीमत यह रही कि अगर बस दूसरी तरफ स्किड होती, तो वह गहरी खाई में जा गिरती। सवारियों ने बताया कि चालक ने सूझबूझ का परिचय देकर बस को बड़ी मुश्किल से नियंत्रित किया था।

DIVYAHIMANCHAL


Tags:    

Similar News

-->