Himachal Pradesh: शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस ने 10 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनका संबंध कुख्यात सोनू गिरोह से बताया जा रहा है। इससे पहले पुलिस ने इसी मामले में 9 युवकों को गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में कुल 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आपको बता दें कि 3 मार्च को पुलिस ने सोनू गिरोह के सरगना सोहन लाल (25) और गीता श्रेष्ठ (25) को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 26.68 ग्राम चिट्टा और हेरोइन बरामद की गई थी, साथ ही 9,22,537 रुपये की नकदी भी जब्त की गई थी। इसके बाद 21 मार्च को 9 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अब 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें रितिक जिष्टू (24) निवासी शिमला, पुष्पेंद्र (31) निवासी कुल्लू, दिगंबर सिंह (32) निवासी शिमला, पवन छेत्री (30) निवासी शिमला, विपुल (25) निवासी शिमला, शशि कुमार (31) निवासी शिमला, हनी लाल (32) निवासी शिमला, धीरज शर्मा (29) निवासी शिमला, रमन कायथ निवासी शिमला और धर्म सिंह उर्फ ​​काकू सोनी (35) निवासी कुल्लू शामिल हैं। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को शक है कि इस गिरोह में 60 से 70 लोग शामिल हो सकते हैं।
Tags: