Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश का डलहौजी पर्यटन नगरी के नाम से मशहूर है। यहां हर साल बड़ी संख्या में लोग यात्रा के लिए आते हैं। हालांकि, बुधवार को डलहौजी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचपुला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पर्यटकों का एक वाहन यात्रियों के सवार होते ही अचानक पीछे की ओर लुढ़क गया। राहत की बात ये रही है कि वाहन पेड़ के कारण खाई में गिरने से बच गया।
पर्यटकों के वाहन के सड़क से लुढ़कने के इस हादसे में कुछ पर्यटक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़े, जबकि कुछ पर्यटक खाई की ओर जा गिरे। हादसे में कुछ पर्यटक घायल हुए हैं। राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थिति संभल गई और कोई बड़ा जानलेवा हादसा नहीं हुआ। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग और अन्य पर्यटक मदद के लिए पहुंचे।
डलहौजी हिमाचल प्रदेश में बसा एक हिल स्टेशन है। ये क्षेत्र पांच पहाड़ियों (कथलॉग पोट्रीज़, तेहरा, बकरोटा और बोलुन) पर फैला है। डलहौजी का नाम 19वीं सदी के ब्रिटिश गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी के नाम पर रखा गया है। ये शहर औपनिवेशिक वास्तुकला के आकर्षण से भरा है और काफी खूबसूरत है। सड़क मार्ग से डलहौजी दिल्ली से 555 किलोमीटर की दूरी पर है।
Tags: