Himachal Pradesh: पुलिस थाना रक्कड़ ने कलोहा चौक पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान दिल्ली से स्यूल खड्ड जा रही HRTC बस के ड्राइवर राजेश कुमार पुत्र बसंत सिंह निवासी सदवान डाकघर गरली से 906 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस थाना रक्कड़ में उक्त ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एसपी मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का साथ दें और अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।