Himachal Pradesh: शोभायात्रा और झंडा रस्म के साथ 7 दिवसीय मेवा महोत्सव शुरू
Himachal Pradesh: जाहू का 7 दिवसीय मेवा उत्सव-2025 गुरुवार को शुरू हुआ। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने पंचायत कार्यालय जाहू से मेला मैदान तक आयोजित शोभायात्रा में भाग लिया तथा ध्वजारोहण के साथ उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने मेला मैदान में विभिन्न विभागों व स्वयं सहायता समूहों के प्रदर्शनी स्टालों का उद्घाटन भी किया तथा उनका अवलोकन भी किया।
मंत्री राजेश धर्माणी ने मेवा उत्सव के अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि कभी जाहू के मेले में बहुत बड़ी पशु मंडी लगती थी, लेकिन अब इस मेले का स्वरूप बदल गया है। विधायक सुरेश कुमार व आयोजन समिति ने इस उत्सव को नया रूप देकर बहुत ही सराहनीय पहल की है।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुरेश कुमार, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन राम चंद्र पठानिया, कौशल विकास निगम के समन्वयक अतुल कड़ोहता, भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व प्रधान राजीव मैहर, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक बोर्ड सदस्य रोशन लाल शर्मा, जाहू पंचायत के कांग्रेस प्रधान राजन कपिल, एसडीएम शशिपाल शर्मा, डीएसपी लालमन शर्मा सहित अन्य अधिकारी, मेला कमेटी की अध्यक्ष एवं स्थानीय पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा, पंचायत उपप्रधान चमन लाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। इसके बाद शाम को मेवा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में राजेश धर्माणी भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।