Himachal Pradesh: रेस्तरां के शौचालय में मृत पाया गया 21 वर्षीय युवक

Update: 2025-03-12 03:11 GMT
Himachal Pradesh: राजधानी के उपनगर संजौली में पुलिस चौकी के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट के शौचालय में 21 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में मिला, जिसे तुरंत आईजीएमसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना मंगलवार की है और शाम का समय होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो पाया, लेकिन बताया जा रहा है कि चिट्टे का इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हुई है, लेकिन इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा। मृतक की पहचान न्यू शिमला निवासी स्नेहल के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम आज बुधवार को किया जाएगा। जानकारी के अनुसार स्नेहल मंगलवार को संजौली स्थित एक रेस्टोरेंट के शौचालय में गया था, जहां काफी देर तक उसके बाहर न आने पर रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने शौचालय का दरवाजा खटखटाया।
अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस को बुलाया गया और दरवाजा तोड़ा गया, तो स्नेहल मृत मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी। आपको बता दें कि पिछले महीने मंडी जिले के एक युवक की संजौली में चिट्टे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि युवक ने अत्यधिक मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) का इंजेक्शन लिया था, जिससे उसकी जान चली गई।
Tags:    

Similar News