Himachal Pradesh: पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लाखों रुपए की कीमत की हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत आबकारी बैरियर भदरोया पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने वर्ना कार (एचआर 30 एल 0120) में सवार यादवेंद्र सिंह पुत्र बलजीत सिंह निवासी गांव भैणी गुमानपुरा डाकघर गुमानपुरा जिला अमृतसर और मलकीत सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी राम तीरथ रोड टिंगरा कॉलोनी डाकघर छायट्टा जिला अमृतसर के कब्जे से 103.07 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद करने में सफलता हासिल की है।
उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद आगामी कार्रवाई की जा रही है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 6 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।