Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। उपमंडल ऊना के अंतर्गत महतपुर में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से महतपुर नाला उफान पर आ गया। एक व्यक्ति नाला पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी वह पानी के तेज़ बहाव में बह गया। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँच गया और बचाव अभियान शुरू कर दिया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से व्यक्ति की तलाश में जुटी है। अभी तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन ने लोगों से भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के पास न जाने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बारिश की चेतावनी जारी की है।
Tags: