Himachal हिमाचल: सोलन के शमलेच में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शिमला के कुपवी से चंडीगढ़ जा रहा सेब से भरा एक पिकअप ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में पिकअप में लदे सारे सेब सड़क पर बिखर गए। हालांकि, इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि वाहन का चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा और उसे कोई चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। वाहन पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मदद के लिए आगे आए। उन्होंने चालक को बाहर निकाला।
लोगों की मदद से वाहन को सीधा करने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त होने और सेब बिखरे होने के कारण इसमें काफी समय लगा। यह सड़क हादसा एक बड़ा नुकसान बन सकता था, लेकिन चालक के सुरक्षित होने से सभी ने राहत की सांस ली।
Tags: