Himachal : एनआईटी के छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या

Update: 2025-03-03 05:54 GMT
Himachal : एनआईटी हमीरपुर के अंतिम वर्ष के छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्र ने यह कदम हॉस्टल के कमरे में उठाया। इस घटना से संस्थान में सनसनी फैल गई है। मृतक छात्र डुअल डिग्री कोर्स कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया।
उधर, एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. सूर्यवंशी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। दिल्ली में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान फोन पर मुझे इसकी जानकारी मिली। संस्थान इस मामले की गहनता से जांच करेगा।
Tags:    

Similar News