Himachal: बीच सड़क पर पलटी HRTC की बस, यात्री घायल

Update: 2025-05-16 06:06 GMT
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की के सरयांग में एचआरटीसी की बस पलटने से 13 यात्री घायल हो गए। बस शीलघाट से शिमला जा रही थी। इस दौरान सरयांग-पिपलूघाट मार्ग पर पलट गई। यह बस हादसा सुबह करीब 8:00 बजे हुआ और हादसे का कारण बस का प्रेशर पाइप फटना बताया जा रहा है।
चालक की सजगता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के जरिए अर्की के नागरिक अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बस रोजाना शीलघाट से शिमला करीब 100 किलोमीटर का सफर तय करती है और हादसा सरयांग गांव से दो किलोमीटर आगे पीपलूघाट मार्ग पर हुआ।
Tags:    

Similar News