हिमाचल सरकार का फैसला, 26 बिजली परियोजनाएं होंगी रद्द, छह परियोजनाओं को रियायत
बिजली परियोजनाओं के निर्माण में देरी पर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिजली परियोजनाओं के निर्माण में देरी पर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस श्रेणी में 26 परियोजनाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया है। आबंटन के बाद इन परियोजनाओं का निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। इन परियोजनाओं की लिस्ट तैयार हो चुकी है। हालांकि इस लिस्ट में 32 परियोजनाएं हैं, लेकिन इनमें से छह को सरकार ने एक मुश्त रियायत देने का फैसला किया है, जबकि 26 परियोजनाओं को मंत्रिमंडल ने शुरू होने में देरी पर सवाल उठाते हुए इन्हें रद्द करने की मंजूरी दे दी है। प्रदेश में 224 बिजली परियोजनाएं मंजूर की गई थी। इनमें से 191 परियोजनाओं के निर्माताओं ने निर्माण की इच्छा जाहिर की है। इन परियोजना संचालकों की ओर से एसआईए पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं, जबकि 32 परियोजनाएं इन हस्ताक्षर से फिलहाल छूट रही हैं।