Himachal: काडियाना नाले में सवारियों से भरी बस मलबे में दबी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Update: 2025-07-22 00:39 GMT
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है, खासकर सिरमौर जिले में स्थिति गंभीर बनी हुई है। रात भर जारी मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़कें बंद हो गई हैं और सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह-चढ़ाणा मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। कड़ियाणा नाले में भारी मात्रा में मलबा आने से एक निजी बस फंस गई।
बस में करीब 15 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि चालक और परिचालक ने सूझबूझ से काम लिया और यात्रियों को इमरजेंसी और चालक द्वार से सावधानीपूर्वक बाहर निकाला। मलबा इतना अधिक था कि बस अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रही थी और यात्री की तरफ के दरवाजे मलबे में बुरी तरह फंस गए थे, जिससे उन्हें खोलना नामुमकिन हो गया था। इस दौरान बस में सवार यात्री काफी सहमे हुए थे।
बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 707 और 907-ए पर भी
भूस्खलन
की घटनाएं सामने आई हैं। सिरमौर ज़िले का पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग 707 सोमवार सुबह शिलाई के पास उत्तरी हिस्से में भारी भूस्खलन के कारण फिर से बंद हो गया। सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है। इसी तरह, नाहन-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग 907-ए भी सदना घाट में भारी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। इन महत्वपूर्ण सड़कों के बंद होने से यातायात बुरी तरह बाधित हो गया है।
Tags:    

Similar News