हिमाचल : 75 आयुर्वेद फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र जारी, बैचवाइज भर्ती क्लियर

राज्य की आयुर्वेद विभाग ने लंबे समय से अटकी आयुर्वेद फार्मासिस्ट बैचवाइज भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है।

Update: 2022-02-27 04:45 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राज्य की आयुर्वेद विभाग ने लंबे समय से अटकी आयुर्वेद फार्मासिस्ट बैचवाइज भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके जरिए मैरिट लिस्ट में से 75 प्रार्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं, जबकि एक पद वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर अनुसूचित जाति कैटेगिरी का खाली रह गया है। क्योंकि कोई अभ्यर्थी इसके लिए पात्र नहीं मिला था। इससे पहले इसी भर्ती में सीधी भर्ती के पद पहले ही भरे जा चुके थे, लेकिन कोर्ट में केस होने के कारण बैचवाइज भर्ती फंस गई थी।

आयुर्वेद निदेशक विनय सिंह ने बताया कि इस मामले में मामला कोर्ट जाने के बाद नियुक्ति रुक गई थी, लेकिन इसके बाद विभाग ने हाई कोर्ट में जल्दी सुनवाई के लिए एप्लीकेशन डाली, लेकिन बीच में विंटर ब्रेक कराने के कारण हाई कोर्ट बंद हो गया था। उसके बाद एडवोकेट जनरल से विभाग में राय मांगी और राय यह मिली कि भर्ती पर रोक नहीं है इसलिए नियुक्ति कंडीशनल हो सकती है। इसके बाद शनिवार को 75 लोगों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। हालांकि इन पर हाई कोर्ट के आखिरी फैसले का असर होगा। गौरतलब है कि आयुर्वेद विभाग में बैचवाइज भर्ती का प्रावधान पहली बार किया है और 50 फीसदी पद फार्मासिस्ट के इसमें दिए गए हैं। सीधी भर्ती के शेष 50 फीसदी पद पहले ही भरे जा चुके हैं।
Tags:    

Similar News

-->