Himachal: टेंपो ट्रैवलर में लगी भीषण आग, जिंदा जला शख्स

Update: 2025-10-23 00:50 GMT
Himachal हिमाचल : हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ में सनौरा पुल के पास एक भीषण हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। खबर है कि एक टेंपो ट्रैवलर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि अंदर गहरी नींद में सो रहे ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और वह ज़िंदा जल गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी।
Tags:    

Similar News