Himachal: भूस्खलन से 339 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

Update: 2025-08-22 06:59 GMT
Himachal हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण सैकड़ों सड़कें अवरुद्ध हैं। मौसम साफ होने के बाद भी लोगों की परेशानियां बरकरार हैं। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 339 सड़कें बंद रहीं। राज्य में 132 बिजली ट्रांसफार्मर और 141 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। इसके चलते कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। मंडी जिले में सबसे ज्यादा 165 सड़कें और कुल्लू में 123 सड़कें अवरुद्ध हैं।
ऊना जिले की उप-तहसील जोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टकोली के गांव बेहाला में गुरुवार रात रविंद्र सिंह पुत्र नसीब सिंह की गौशाला ढह गई। मलबे में एक भैंस भी दब गई, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं, पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण उपमंडल अंब के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टकारला में जलभराव की समस्या अभी भी बनी हुई है। बच्चे पानी के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्कूल में 181 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और 17 स्कूल स्टाफ कार्यरत हैं।तीन दिन में किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने स्कूल का हाल जानना उचित नहीं समझा और न ही किसी समस्या का समाधान किया गया।
Tags:    

Similar News