Himachal : चरस के साथ 3 बाइक सवार गिरफ्तार

Update: 2025-10-16 02:26 GMT
Himachal हिमाचल: नादौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमलाहड़ गांव में गश्त के दौरान पुलिस ने 3 युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने इलाके में गश्त के दौरान बाइक सवार 3 युवकों को रोका तो वे घबरा गए और जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 5 ग्राम चरस बरामद हुई।
इस दौरान पुलिस ने मुनीष कुमार निवासी भियांबी, साहिल निवासी किटपल और शुभम निवासी झलाण के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News