Himachal: चिट्टे के आदी 29 वर्षीय व्यक्ति की एम्स में मौत

Update: 2025-06-18 04:33 GMT
Himachal हिमाचल: बिलासपुर शहर के डियारा सेक्टर के एक युवक की एम्स में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डियारा सेक्टर बिलासपुर के वार्ड नंबर 6 निवासी 29 वर्षीय शुभम कुमार को 4 जून को संदिग्ध हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह कथित तौर पर नशे का आदी था। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस एम्स पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि एम्स के डॉक्टरों के अनुसार मृतक चिट्टे का आदी था। संभव है कि चिट्टे के कारण ही उसकी मौत हुई हो। उन्होंने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा।
Tags:    

Similar News