हिमाचल : प्रदेश में कोरोना के 285 नए मामले आए सामने, एक की मौत

प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 285 नए मामले आए है। वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई है। यह मौत शिमला जिला में हुई है।

Update: 2022-02-19 04:23 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 285 नए मामले आए है। वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई है। यह मौत शिमला जिला में हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड से मरने वालों का आंकड़ा 4072 पहुंच गया है।

कोविड के नए मामलों में बिलासपुर में 17, चंबा 31 , हमीरपुर 41, कांगड़ा 83, किन्नौर एक, कुल्लू 07, लाहुल-स्पीति 04, मंडी 37, शिमला 26, सिरमौर 19, सोलन 11 और ऊना में दस केस आए हैं। प्रदेश में 2047 कोविड के एक्टिव केस है। इनमें बिलासपुर में 153, चंबा में 180, हमीरपुर में 226, कांगड़ा में 533, किन्नौर में 28, कुल्लू 62, लाहुल-स्पीति में 10, मंडी में 202 शिमला में 189, सिरमौर में 89, सोलन में 170 और ऊना में 205 एक्टिव केस है।
Tags:    

Similar News