हिमाचल के इन सात जिलों में तेज बारिश के आसार, प्रदेश में आज और कल बारिश का यलो अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में आज से फिर मानसून के सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अनुमान लगाया हैं कि प्रदेश में रविवार को प्रदेश के सात जिलों में तेज बारिश होगी।

Update: 2022-08-28 04:04 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश में आज से फिर मानसून के सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अनुमान लगाया हैं कि प्रदेश में रविवार को प्रदेश के सात जिलों में तेज बारिश होगी। इन जिलों में शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन सिरमौर और शिमला शामिल हैं। इन जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए स्थानीय लोगों व पर्यटकों के लिए एडवाइरी भी जारी की गई हैं। सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया हैं कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण प्रदेश के नदी-नालों में फलेश फ्लड आने की संभावना हैं। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने को कहा गया हैं। वहीं प्रदेश मेंं मानसून के कारण हो रही दुर्घटनाओं में नुकसान का दौर जारी हैं। मानसून के कारण हुई दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत शनिवार को भी हुई है। शिमला जिला में चार मौतें हुई हैं। ये सभी मौतें सडक़ हादसें में हुई हैं। इसके अलावा एक मौत सोलन जिला में भी सडक़ हादसे में हुई हैं।

वहीं मंडी में एक मौत ऊंचाई से गिरने के कारण हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में मॉनसून के कारण हुई दुर्घटनाओं में अब तक कुल 276 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 508 लोग घायल हुए और नौ लोग लापता थे। इस आपदा में 272 पालतू मवेशी भी मारे गए और 1660 रिहायशी मकान, दुकानें, गोशालाएं व घराट इत्यादि क्षतिग्रस्त हुए। प्रदेश में एनएच ग्रामीण सडक़ों, पेयजल योजनाओं व विद्युत परियोजनाओं को भी भारी नुकसान हुआ है। अब तक प्रदेश को मानसून के दौरान 1732 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। राज्य भर में 51 सडक़ें, 27 बिजली के ट्रांसफॉर्मर बंद पड़े हैं। इनमें अधिकांश सडक़ें बीते पांच दिन से बंद है। कुल्लू में सबसे ज्यादा 43, चंबा में 22 सडक़ें, मंडी में 20, शिमला में 9, सिरमौर में 8, सोलन में 3 सडक़ें वाहनों के लिए अवरुद्ध पड़ी है। इससे बुधवार को भी 170 से अधिक रूटों पर परिवहन सेवाएं बाधित रही। शनिवार को को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि राजधानी शिमला समेत कई जगहों पर मौसम साफ बना रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश डलहौजी में 28 मिलीमीटर दर्ज की गई।
Tags:    

Similar News