Himachal: हमीरपुर के छात्रों ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में दिखाया जलवा

Update: 2024-10-05 02:01 GMT

Himachal: केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों ने भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों को आज विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने बताया कि कशिश (कक्षा 11) ने 1500 मीटर और 4000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है, जबकि कक्षा 9 की छात्रा रिधिमा धीमान ने 100x4 रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय के 33 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया। जूडो में कक्षा 10 के साहिल ठाकुर ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता और दिशा डोगरा ने योग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।

 

Tags:    

Similar News

-->