Hamirpur: जंगल में लगी आग, 40 क्विंटल लकड़ी जलकर राख

Update: 2025-04-08 03:55 GMT
Hamirpurहमीरपुर: भरेड़ी के साथ लगते जंगल में सोमवार दोपहर को लगी आग के कारण विश्राम गृह भरेड़ी के चौकीदार भवन के पास रखी भारी मात्रा में लकड़ियां आग की भेंट चढ़ गईं, जिसके कारण करीब 40 क्विंटल लकड़ियां और चौकीदार भवन का एक हिस्सा जल गया। जानकारी के अनुसार दोपहर को विश्राम गृह भरेड़ी से करीब 15 मीटर की दूरी पर जंगल से गुजरने वाली सड़क के किनारे चीड़ की पत्तियों में आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में भयंकर रूप धारण कर लिया। विश्राम गृह भवन के ठीक नीचे लगी आग के कारण विश्राम गृह परिसर में रखी भारी मात्रा में लकड़ियां (बालन) आग की चपेट में आ गईं, इसके साथ ही चौकीदार भवन भी आग की चपेट में आ गया।
मौके पर पहुंची दमकल टीम और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। इस संबंध में वन रक्षक भरेड़ी योगराज का कहना है कि सड़क से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने आग लगाई होगी, जिससे विश्राम गृह परिसर में रखी करीब 40 क्विंटल आम की लकड़ी जल गई है, जिसमें से अधिकांश खराब हो चुकी थी। आग लगने से चौकीदार के भवन का एक हिस्सा जल गया, जिसे दमकल टीम और स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया।
Tags:    

Similar News