हमीरपुर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास किया

Update: 2022-04-16 14:47 GMT

शिमला: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर लगभग 250 करोड रूपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यो के उदघाटन व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम नादौन के कोहला में हैलीपैड व ट्रांसपोर्ट नगर का शिलान्यास किया, जिसके उपरांत उन्होंने हथोल पुल का लोकार्पण किया। मुख्यमत्री ने पनसाई एक साथ विभिन्न विभागों की अनेक योजनाओं व विकासकार्याें का शिलान्यास व उदघाटन किया। इस मौके पर उनके साथ सांसद सिंकादर कुमार, विधायक कमलेश कुमारी, परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, बाल विकास निगम की उपाध्यक्ष वंदना जोगी सहित कई लोग उपस्थित थे। बाद में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए नादोन उपमंडल में आईपीएच का डिवीजन व नादौन के गलोड में डिग्री काॅलेज खोलने की घोषणा भी की।

कोहला में हैलीपैड शिलान्यास के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हैलीपैड व ठ्रांसपोर्ट नगर के बनने से क्षेत्र की जनता को बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान विभागीय अधिकारियों से बैठक कर सभी विकास कामोंकी प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही जल्द से जल्द से कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे। आम आदमी पार्टी की राह पर चलने के आम आदमी पार्टी के आरोप पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस पार्टी का अध्यक्ष ही हमारी पार्टी में शामिल हो गया है। वह खुद ही राह में फिसल गए हैं तथा जो पिछले कल घोषणाएं की गई हैं, उन पर लम्बे समय से पार्टी में विचार चल रहा था। मुख्यमंत्री ने घोषणाओं पर कांग्रेस पार्टी द्वारा 75 हजार करोड कर्ज के आरोप पर पलटबार करते हुए कहा कि आजादी के बाद जो सबसे ज्यादा समय तक सत्ता में रहे हैं, जिम्मेदारी उनकी भी बनती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे सत्ता में आने वाले नहीं हैं। जय राम ठाकुर ने चुनावों में नेतृत्व पर बोलते हुए कहा कि पार्टी को शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश का नेतृत्व सामुहिक रूप से संगठित होकर मिशन रिपीट के लिए उतरेगा तथा जो भी मुझे जिम्मेदारी मिलेगी वो मैं निभाउंगा।

Tags:    

Similar News