पहली बार हिमाचल में इस साल एमआईएस के तहत हुई 23 हजार मीट्रिक टन सेब की खरीद
हिमाचल प्रदेश में इस बार मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सेब की रिकार्ड खरीद हुई हैं। पहली बार हिमाचल प्रदेश में एमआईअएस यानि मंडी मध्यस्थता योजना के तहत 23 हजार मीट्रिक टन सेब खरीदा गया है।
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश में इस बार मंडी मध्यस्थता योजना के तहत सेब की रिकार्ड खरीद हुई हैं। पहली बार हिमाचल प्रदेश में एमआईअएस यानि मंडी मध्यस्थता योजना के तहत 23 हजार मीट्रिक टन सेब खरीदा गया है। प्रदेश में अभी तक इस सीजन में 23 हज़ार मीट्रिक टन से अधिक का सेब सभी एकत्रीकरण केंद्र के माध्यम से आ चुका है तथा उसे नीलामी केंद्रों में भेजा जा चुका है। हिमफैड के अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष सेब की बंपर क्रॉप होने के कारण हिमफैड के सभी केंद्रों में आज तक के सभी रिकार्डों को मात कर खरीदारी की जा चुकी है। पिछले वर्ष और इस वर्ष एमआईएस के सेब के समर्थन मूल्य में एक रुपए प्रति किलो की वृद्धि की है और पिछले चार वर्षों में समर्थन मूल्य 3.50 पैसे प्रति किलो की वृद्धि की जा चुकी है।