घालुवाल पुल के साथ बनी झील में मत्स्य विभाग ने शुरू किया उत्पादन, स्वां नदी में डाला 50 हजार मछली बीज

Update: 2023-07-05 18:27 GMT
ऊना: जिला ऊना की स्वां नदी में अब मत्स्य पालन होगा। मत्स्य पालन विभाग ने घालुवाल पुल के साथ झील को मत्स्य पालन के लिए चयनित किया है। मंगलवार को मत्स्य पालन विभाग द्वारा स्वां नदी में 50 हजार मछली का बीज डाला है। इसमें कोमन कोर व अमून कोर वैरायटी की मछली का 25-25 हजार बीज शामिल है। स्वां नदी में पानी की कमी रहती है, लेकिन अब घालुवाल पुल का जीर्णोद्वार होने के बाद पुल के साथ एक बड़ी झील बन चुकी है। उक्त झील की खूबसूरती लोगों का ध्यान अपनी और खींच रही है। पुलिस के साथ दूर-दूर तक पानी जमा हो चुका है और एक सुंदर झील बन गई है। अब इस झील का सदुप्रयोग करते हुए मत्स्य पालन के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा। इसी के चलते मत्स्य पालन विभाग ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ झील में 50 हजार मछली का बीज डाला है।
हर वर्ष विभाग द्वारा इस झील में मछली का बीज डाला जाएगा। इससे जहां मत्स्य प्रोडक्शन को भी बढ़ावा मिलेगा। बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार के साधन मुहैया होंगे। युवा मत्स्य विभाग से लाइसेंस लेकर मछली की सेल करने के साथ-साथ अपनी रेहड़ी या दुकान पर मछली बेच सकेंगे। सहायक डिप्टी डायरेक्टर मत्स्य पालन विभाग विवेक कुमार ने कहा कि घालुवाल पुल के साथ झील में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं है। झील में कोमन कोर व अमून कोर वैरायटी की मछली का 25-25 हजार बीज डाला गया है। एसडीएम विशाल शर्मा ने कहा कि मछली उत्पादन से युवाओं को रोजगार मिलेगा। मछली का रख-रखाव मत्स्य पालन विभाग के कर्मचारी करेंगे।
Tags:    

Similar News

-->