थुनाग में आज सुबह ढाबा में लगी आग, स्टोव फटने से लाखों का नुकसान, युवक भी आया चपेट में

उपमंडल मुख्यालय थुनाग में शुक्रवार सुबह एक ढाबे में अचानक आग लगने से पांच लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Update: 2022-08-19 06:10 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उपमंडल मुख्यालय थुनाग में शुक्रवार सुबह एक ढाबे में अचानक आग लगने से पांच लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ढाबा मालिक का बेटा भी आग की चपेट में आ गया है। आंशिक रूप से प्रभावित युवक को समीपवर्ती अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुटी दे दी गई है।

संबंधित पटवारी मनोहर लाल ने आगजनी की इस घटना की पुष्टि की है। मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने मौका पर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे शीघ्र की प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि आगजनी की यह घटना ढाबे में रखे गए स्टोव के फटने से हुई है।
Tags:    

Similar News

-->