शिमला: अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती के फैसले के खिलाफ शुकवार को भी हिमाचल प्रदेश में जमकर बवाल हो रहा है। ऊना जिले के दौलतपुर चौक में सरकार के इस फैसले से नाराज युवाओं ने रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दौलतपुर चौक में चल रही भाजपा मंडल की बैठक में पहुंचे हैं। नाराज युवा उनके समक्ष विरोध दर्ज कराना चाहते हैं। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस को कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी रही है।
Tags: