हिमाचल प्रदेश में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, जानें रिक्टर स्केल पर क्या रही तीव्रता
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से 57 किमी उत्तर-पश्चिम में आज सुबह 7 बजकर 46 मिनट भूकंप के झटके महसूस किए गए.
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से 57 किमी उत्तर-पश्चिम में आज सुबह 7 बजकर 46 मिनट भूकंप (Earthquake in Himachal Pradesh) के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) ने ये जानकारी दी है. वहीं इससे पहले गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार को सुबह 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था. जिला प्रशासन ने बताया कि मामूली तीव्रता के इस भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है. गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने बताया कि 3.2 तीव्रता का भूकंप 19.7 किलोमीटर की गहराई पर सुबह साढ़े 10 बजे दर्ज किया गया था, जिसका केंद्र कच्छ जिले के खावड़ा से 48 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में था.