Himachal में महसूस किए गए भूकंप के झटके से हिली धरती

Update: 2025-02-23 05:31 GMT
Himachal हिमाचल : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपको बता दे कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 रही। भूकंप का केंद्र मंडी का सुंदरनगर रहा। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकले गए।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, सुबह 8:42 बजे हल्के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी भी तरह के कोई नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
एक सप्ताह में दूसरा भूकंप का झटका
आपको बता दें कि यह उत्तर भारत में पिछले एक सप्ताह में भूकंप का दूसरा झटका है। वही इससे पहले सोमवार को दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई।
Tags:    

Similar News