नयनादेवी में विजय संकल्प रैली के दौरान अनुराग ने कांग्रेस पर जमकर कसा तंज, कही ये बातें
बिलासपुर जिला के श्रीनयनादेवी हलके में रविवार को विजय संकल्प रैली का आगाज मजारी से किया गया।
न्यूज़ क्रेडिट : divyahimachal.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर जिला के श्रीनयनादेवी हलके में रविवार को विजय संकल्प रैली का आगाज मजारी से किया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रैली की शुरुआत की और भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा की विजय सुनिश्चित बनाने के लिए जनता से स्पोर्ट की अपील की। हालांकि मजारी के बाद बैहल में रैली तय की गई थी, लेकिन वहां पर एक बच्चे की अकस्मात मृत्यु होने की वजह से रैली स्थगित की गई। मजारी में आयोजित रैली में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाने भी साधे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं, जो इस छोटे से पर्वतीय राज्य के लिए गर्व की बात है। बिलासपुर के कोठीपुरा में एम्स तथा बंदला में हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज जैसे बड़े प्रोजेक्ट उन्हीं की देन हैं।