बाढ़ आने से पिल्लरों की सेफ्टी वॉल बही, चक्की खड्ड ने हिलाया रेलवे ब्रिज

Update: 2022-08-03 07:30 GMT
पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर रेल यातायात अब अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इस मार्ग पर आने वाले सबसे बड़े पुलों में से एक चक्की पुल को फिलहाल अनसेफ घोषित कर दिया गया है। रविवार को चक्की दरिया में आई बाढ़ से पुल के पिल्लरों के लिए लगाई गई सेफ्टी वाल का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण अन्य पिल्लरों को कभी भी नुकसान पहुंच सकता है। बरसात के कारण इस मार्ग में किसी भी खतरे की आंशका को देखते हुए रेल यातायात कुछ साल से लगातार बंद किया जा रहा है। अभी इस मार्ग में ट्रेनें बंद की गई हैं। हालांकि बरसात के बाद ट्रेनों के फिर शुरू होने की संभावना थी, लेकिन अब पुल को बने खतरे के कारण इस मार्ग में रेल यातायात शुरू होने में समय लग सकता है। फिरोजपुर की डीआरएम डा. सीमा शर्मा ने बताया कि चक्की दरिया में बाढ़ आने से रेलवे ब्रिज के नीचे बनाई गई सेफ्टी वॉल को नुकसान पहुंचा है। इस कारण चक्की रेल पुल को अनसेफ घोषित कर इसे फिलहाल बंद कर दिया है।
रेल सेवा बंद होने से लोग परेशान
लंबे समय के बाद पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग की तरफ सरकार ने ध्यान दिया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल के प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ कागड़ा घाटी रेल का हवाई सर्वे करने के बाद यहा ट्रैक को सुधारने के साथ-साथ नए रेल इंजन भी दिए हैं। साथ ही एक एक्सप्रेस ट्रेन भी शुरू की गई, लेकिन करीब चार-पांच साल से यह रेलमार्ग लगातार बंद हो रहा है।
Tags:    

Similar News

-->