धर्मशाला: पुलिस थाना धर्मशाला के तहत आने वाले गांव शिल्ला पासू की 30 वर्षीय महिला की घर के बाहर गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनिया पत्नी स्वर्गीय दीपक सूद निवासी गांव शिल्ला पासू, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को पुलिस चौकी टांडा से सूचना मिली कि सोनिया अपने घर के गेट के पास अचानक फिसलकर गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों द्वारा उसे तुरंत जोनल अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, टांडा रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान टांडा अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार मामले में किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया गया है। इस संबंध में धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।