Dharamshala: धर्मशाला से करेरी तक निजी बस का संचालन शुरू
धर्मशाला-करेरी के बीच निजी बस सेवा शुरू
धर्मशाला: विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को कल्याडा में धर्मशाला-करेरी वाया चढ़ी-घेरा निजी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को धर्मशाला, करेरी, चढ़ी और घेरा सहित आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने की सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने नई बस सेवा शुरू होने पर उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया।