बादल फटने से तबाही, मणिमहेश यात्रा पर अस्थाई रोक

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-08-12 14:24 GMT

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में बादल फटने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। चंबा जिले में हफ्ते में बादल फटने की यह दूसरी घटना है। जिला प्रशासन ने भरमौर के कई क्षेत्रों में बाढ़ आने पर मणिमहेश यात्रा पर अस्थाई रोक लगा दी है।

भरमौर में भारी बारिश के चलते सथाली गांव के निकट अलाह नाला में बादल फट गया। बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई और पूरी सड़क बह गई। बदल फटने के बाद नदी नालों के पानी में उफान आ गया है। बदल फटने से क्षेत्र में आई बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
मणिमहेश यात्रा पर रोक
भरमौर में इन दिनों चल रही पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए देश और प्रदेश के हजारों श्रद्धालु रोज आ रहे हैं। भरमौर से ही यह यात्रा शुरू होती है। बादल फटने के बाद के हालात को देखते हुए सुरक्षा कारणों से स्थानीय प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा पर हालात सामान्य होने तक अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है। अभी थोड़ी देर पहले की इस घटना में किसी जानी नुकसान की कोई खबर नहीं हैं।
सरोग गांव में मची थी भारी तबाही
जिला चंबा में एक ही हफ्ते में बादल फटने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले सरोग गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। बादल फटने से आसपास के क्षेत्रों में पानी का तेज बहाव होने से कई जगह लैंड स्लाइडिंग हुई थी। वहीं, भूस्खलन की चपेट में आई दीवार ढहने से मलबे में एक 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। डांड मुगाल के गांव भडोगा में यह हादसा रविवार देर रात हुआ था। वहीं, सलूणी क्षेत्र में पुल और घाट बह गए थे। लोगों की जान बचाने के लिए प्रशासन ने कई मकान भी खाली करवाने पड़े थे।
Tags:    

Similar News