CM सुक्खू ने कहा- राहुल गांधी मामले में केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला

Update: 2023-03-28 15:15 GMT
चंडीगढ़। जब विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जाती है तो लोकतंत्र जिन्दा नहीं रहता और जब भी विपक्ष को दबाने या कुचलने की कोशिश की गई, लोकतंत्र कमजोर हुआ है। यह कहना है हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का। वह आज यहां चंडीगढ़ में एक प्रत्रकार वार्ता को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा की एक मामले को लेकर संसद में गतिरोध चला आ रहा है।
उन्होंने ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जब कुछ सवाल खड़े किए तो उन सवालों का उत्तर देने की बजाय किसी प्रकार से उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तब जिंदा रहता है जब विपक्ष जिंदा रहता है, अगर विपक्ष को जिंदा नहीं रखोगे तो लोकतंत्र जिंदा नहीं रहेगा।
सीएम सुक्खू ने कहा कि यह दृष्टिकोण बिल्कुल साफ है एक सत्ताधारी पार्टी जो 8 साल से केंद्र की सत्ता में विराजमान है और एक कांग्रेस एक मुख्य विपक्षी पार्टी है, उसके नेता की बात को दबाने की जिस प्रकार के राजनीति षड्यंत्र की राजनीति की गई है, यह लोकतंत्र के लिए बहुत ही घातक है।
Tags:    

Similar News

-->