ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रदेश में जमकर बरसे मेघ, ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

Update: 2023-05-30 12:08 GMT
ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रदेश में जमकर बरसे मेघ, ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी
  • whatsapp icon
हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच सोमवार को हिमाचल में झमाझम बारिश हुई। इसके अलावा ऊँची चोटियों पर भी भरी बर्फ़बारी हुई। इसी के साथ प्रदेश के कई क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि भी हुई।
वहीँ प्रदेश में बारिश-बर्फ़बारी होने से लोगों ने गर्मी से भी कुछ राहत ली है। मौसम में बदलाव आने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ऊपरी इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि के चलते गेहूं, व लहसुन आदि फसलों को नुक्सान पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश की संभावना है। जबकि ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 मई को कई भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 31 मई को भारी बारिश व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 1 व 2 जून के लिए भी अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन व सिरमौर जिले में भारी बारिश हो सकती है। जबकि चंबा, लाहौल-स्पीति, किनौर, कांगड़ा, कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश व बर्फ के फाहे गिर सकते हैं।
Tags:    

Similar News