घर पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बेटे को देख भावुक हुई मां

Update: 2023-02-06 16:54 GMT
हमीरपुर, 6 फरवरी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला में अपने सारे कामकाज को पूरा कर एक बार फिर अपने घर वापस लौट आए हैं। जहां पर बेटे का मां द्वारा स्वागत किया। इस दौरान मां संसार देवी बेटे के घर पहुंचने पर भावुक नजर आईं।
भावुक होकर स्वागत करती मां
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घर पहुंचने पर मां के पैर छुए और मां बेटे एक दूसरे के गले मिले। मां संसार देवी बेटे के घर पहुंचने पर भावुक नजर आईं। मां से भावुक मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने घर पर मौजूद सभी परिवारजनों और रिश्तेदारों से भी बातचीत की।
बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर जिले का तीन दिवसीय दौरा था और आज वे दिन में अपने घर पर जाने वाले थे, लेकिन दोपहर को अचानक उन्हें किसी जरूरी काम से शिमला वापस लौटना पड़ा। जिस वजह से वह अपने घर पर नहीं जा पाए थे और मां से भी मुलाकात नहीं कर पाए थे।
Tags:    

Similar News