Chamba चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पर्यटन नगरी डलहौजी के एक निजी होटल में हेल्पर ने रसोइए की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। घटना बीती आधी रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में जगह-जगह नाकेबंदी कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।