केंद्रीय हज कमेटी-प्रदेश गृह सचिव ने जारी की सूची, प्रदेश से 66 मुस्लिम करेंगे हज यात्रा

Update: 2023-05-14 11:07 GMT
नाहन: मुसलमानों की पावन हज यात्रा के लिए हिमाचल प्रदेश से 66 हाजी मक्का अरब अमीरात के लिए आगामी तीन जून को रवाना होंगे, जिसमें जिला सिरमौर से 28 हज यात्री मक्का के लिए रवाना होंंगे। इसके लिए शनिवार को अंजूमन इस्लामिया जामा मस्जिद नाहन में हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का स्वास्थ्य विभाग सिरमौर के मार्फत आयोजन हुआ। जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कैप्टन सलीम अहमद ने बताया कि केंद्रीय हज कमेटी के निर्देशों के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह सचिव द्वारा प्रदेश के 66 हज यात्रियों की सूची जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि किसी भी मुसलमान के जीवन में हज यात्रा का खास महत्त्व रहता है। इस कड़ी में इस मर्तबा जिला सिरमौर से 28 हज यात्री मक्का अरब अमीरात के लिए आगामी तीन जून को रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व यहां पर स्वास्थ्य जांच शिविर में डा.निसार अहमद व डा. विनोद सांगल की अगवाई में हज यात्रियों का टीकाकरण हुआ। डा. निसार अहमद ने बताया कि इसमें 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों को इन्फल्यूएंजा की डोज भी दी गई। प्रदेश सरकार ने इतने महंगे टीके मुसलमान हज यात्रियों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध करवाएं है, जिसके लिए समुदाय सरकार के प्रति कृतज्ञ है। -एचडीएम
Tags:    

Similar News